News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मरहबा-मरहबा या रसुलल्लाह के नारों से रसूलमय हुआ पूरा नगर क्षेत्र 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 9, 2022  |  9:02 PM

425 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मरहबा-मरहबा या रसुलल्लाह के नारों से रसूलमय हुआ पूरा नगर क्षेत्र 
  • पैगम्बर के यौमे पैदाइश पर इस्लामिक लोगो ने निकाली जुलूस
  • जुलूस में आये लोगो के लिये समाजिक लोगो ने किया रहा जगह -जगह जलपान व नास्ते की व्यवस्था l
  • धर्मावलंबियों को नही भाया  जुलूस में डीजे व तेज साउंड स्पीकर l

कसया/कुशीनगर। इस्लाम धर्म के अंतिम पैग़म्बर पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद स. की यौमे पैदाइश बारवाफात (बारह रबीउल औव्वल )के मौके पर नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक धूम रही l विदित है कि हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइशी 14वर्ष पूर्व सऊदी अरब के मक्का में हुआ था l

आज की हॉट खबर- पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह...

हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया को जीने का सलीका सिखाया औऱ गरीबो -मजलूमो का हमदर्द बनाने की सलाहियत दी l साथ ही साथ उन्होंने विधवा विवाह को अग्रसर किया l हजरत मोहम्मद ने कन्या हत्या पर लगाकर महिलाओ को सम्मान दिलाया l पैग़म्बर का योगदान संसार के लिये अविस्मरणीय है l मोहम्मद साहब के  जन्म दिवस को पूरी दुनिया में शिद्दत के साथ मनाया जाता है l रविवार को कसया तहसील क्षेत्र में पैगम्बर हजरत मोहमद साहब के जन्मदिवस को  इस्लामिक लोगो ने खूब धूम -धाम से मनाया l नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पैग़म्बर के जन्मदिवस के एक दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी गयी थी l

पैग़म्बर के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर हर गांव मुहल्ले में जलशा व विलादुन नबी का कार्यक्रम आयोजित कर पैगम्बर की जीवनी व उनके कर्मो, योगदान तथा  संदेशो व  उपदेशो पर प्रकाश डाला गया औऱ उन्हें जीवन में अनुसरण करने की सलाह दी गयी l पैग़म्बर के जन्मदिवस के जश्न में रविवार को हर जगह भारी संख्या में जुलूस निकाला गया औऱ पैगम्बर के संदेशो को जन -जन तक पहुंचाया गया l पुरे क्षेत्र में” मरहबा -मरहबा या रसूलल्लाह के नारों व जयकारों से क्षेत्र रसूल मय हो उठा l कसया नगर में जुलुश स्थानीय नगर सहित पिपराहिया, नौका टोला, भरौली, सबया, नरकटिया, बेलवा पलक धारी सिंह, धुरिया, डिघवा, डुमरी, पतया, मिश्ररौली सहित दर्जनों गावों से जुलुश नगर में गाँधी चौक से भ्रमण करतें हुए हाइबे ओवरब्रिज, सबया होते हुए वापिस गाँधी चौक आकर सपहा व फिर रोडवेज बस स्टैंड  कर्बला पर संपन्न हुआ l

इस अवसर पर नगर चौक -चौराहो व गावों में हर जगह जुलूस में शामिल लोगो के लिये मिस्ठान, जलपान व नास्ते की व्यवस्था किया गया रहा l जुलुश में मुख्य रूप से मदरसों में पढ़ने वाले छात्र /छात्राओं सहित, क्षेत्र के मौलवी, मौलाना, गांव, समाज व क्षेत्र के लोगो  सहित सम्मानित समाजिक लोग मौजूद रहे l अमन पसंद धार्मिक व समाजिक लोगो ने जुलुश में बज रहे डीजे व तेज आवाज स्पीकर को नकार दिया l लोगो का कहना था कि इस प्रकार का डीजे व तेज साउंड स्पीकर नही बजना चाहिए, ये गलत है, इससे आम लोगो व बीमार लोगो को परेशानी होती है l हमारा मजहब इस्लाम व खुद पैग़म्बर हजरत मोहम्मद स. ने फ़रमाया है कि ऎसा काम न करो जिससे दुसरो को तकलीफ पहुंचे l

डीजे व तेज साउंड मामले पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुशीनगर कैफुल अली उर्फ़ मजनू ने कहा कि डीजे व तेज साउंड नही बजना चाहिए औऱ इसके लिये चंदा भी नही देना चाहिए l इसी तरह से अन्य मुस्लिम धर्माव लंबियों ने भी तेज आवाज गाजे -बाजे को नकारने की बात कहीं l 

संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking