खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (मत्स्य ) डा. संजय निषाद ने रविवार को नारायणी तट के पनियहवा में रिवर रैचिंग कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नदी की पूजन अर्चना भी की गई। कार्यक्रम में खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डा. निषाद ने कहा कि नदी पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए और मछुआ समुदाय को स्व- रोजगार देने के उद्देश्य से मछली का उत्पादन एवं मत्स्य निर्यात को प्रोत्साहन के लिए रिवर रैचिंग अर्थात नदी पशुपालन योजना शुरू की गई है, जिससे एक ओर जहां रोजगार और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी वहीं दूसरी ओर मछुआरा समाज का शैक्षणिक, आर्थिक व सामाजिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि मछुआ समुदाय का गौरवशाली इतिहास रहा है। कुशीनगर की धरती भगवान बुद्ध की परिकल्पना, संकल्पना, सोच एवं विचार को साकार कर रही है। ऐसे में निर्बलों, वंचितों के समस्याओं का समाधान हो, लोगों को शिक्षा, रोजगार देने के लिए यहां फैक्ट्री लगे, डिप्लोमा कोर्स के लिए संस्थान खुले तभी समुचित विकास होगा। श्री निषाद ने बातों बातों में ही निषाद पार्टी के आगामी नगर निकाय के चुनाव में भी भागीदारी होने की बात करते हुए तैयार रहने को कहा।
इसके पूर्व केविनेट मंत्री ने विधायक विवेकानंद पांडेय के साथ नदी का पूजन अर्चन भी किया। इस दौरान कर्मवीर साहनी, राजेश निषाद, अशोक निषाद, मुलायम साहनी, अजय साहनी सहित प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…