News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गलती पुछने पर भड़के दरोगा जी, युवक ने सरेआम मारने-पीटने का लगाया आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 24, 2021  |  9:42 PM

2,005 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गलती पुछने पर भड़के दरोगा जी, युवक ने सरेआम मारने-पीटने का लगाया आरोप WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने थाने के एक एस आई द्वारा बुधवार की दोपहर अकारण ही अपशब्दों का प्रयोग करने व गलती पुछने पर मारने- पीटने का आरोप लगाया है। लोगों की भीड़ देख दरोगा जी को मौके से निकल लेने की भी चर्चा है, जबकि पुलिस कालेज के आस- पास की दुकानों व इधर उधर खडे लड़कों को वहां से दूर हटाये जाने को कह रही है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग गाँव निवासी युवक रामजीत यादव ने बताया की वह बुधवार को दोपहर गाँव के पोखरे के पास करन जायसवाल की दुकान पर पकौड़ी खरीदने के लिए खड़ा था। कुछ और लोग खड़े थे , तभी खड्डा थाने में तैनात एक एसआई बाइक से सिपाही संग पहुँचे। दरोगा जी ने पकौड़ी दुकान पर खड़े लोगों को सोहदा समझ लिया और क्रोधित होते हुए भद्दी भद्दी गाली देना शुरू कर दिए। दुकान पर मौजूद कुछ लोग चले गये परंतु युवक रामजीत ने दरोगा जी से अकारण गाली देने पर एतराज जताया। यह बात दरोगा जी को नागवार लगी। आरोप है कि उन्होंने रामजीत की पिटाई शुरू कर दिया। इतना से मन नहीं भरा तो पैर मे पहने बूट से भी मारा। इसके बाद लड़के ने दरोगा जी का हाथ पकड़ लिया। शोर सुनकर लड़के के परिजन व आसपास के लोग आक्रोशित होकर इकट्ठा हो गये,लोगों और दरोगा जी मे गरमा- गरम बहस की बात सामने आ रही है। मामला विगड़ता देख दरोगा जी चौराहे से चले गये। जानकारी होने पर कुछ पुलिस वाले मौके पर पहुँचे और घटना की जानकारी लेकर लौट गये। दरोगा जी के इस कारनामे की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। पिड़ित युवक दरोगा के विरुद्ध उच्चाधिकारियो से शिकायत कर न्याय की मांग की है।

इस संबंध में सीओ खड्डा शिवाजी सिंह का कहना है की इस मामले की जांच करा विधि- सम्मत कार्रवाई की जाएगी ।

देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking