नव संवत्सर के स्वागत में संस्कार भारती द्वारा त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित
कसया/कुशीनगर। भारतीय नव वर्ष नव संवत्सर के स्वागत को लेकर संस्कार भारती द्वारा त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित है। इस क्रम में आज 21 मार्च मंगलवार को सायं 5:00 बजे भारतीय संस्कृति के अनुसार वर्ष की विदाई दीप श्रृंखला प्रज्वलित कर अस्ताचल गामी भगवान भाष्कर को अर्ध्य अर्पित कर शंखनाद किया जाएगा तथा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ अयोजीत है।
नव संवत्सर के स्वागत को लेकर संस्कार भारती कुशीनगर के अध्यक्ष डा0 अनिल कुमार सिंन्हा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च 2023 दिन बुद्धवार को सुबह 6.00 बजे कसया शिव मन्दिर के पोखरा पर नव संवतसर पर मंत्रोच्चार के साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जायेगा। तत्पश्चात शिव मंदिर में पूजन कर आरती की जाएगी। साथ ही उपस्थित लोगों को चन्दन लगाकर नव संवत्सर की शुभकामना दी जाएगी। पुनः 10 बजे दिन से समूह में सभी लोग नगर में लोगों को चन्दन लगाते हुए नव संवत्सर की शुभकामना देंगे। अपरान्ह 3 बजे से मातृ संघटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ पद संचलन करेंगे। 23 मार्च 2023 दिन वृहस्पतिवार को सायंकाल 6.00 बजे से लाइम वुड रेस्तरां के परिसर में भजन संध्या का अयोजीत है। जिसमें संस्कार भारती के कलाकारों द्वारा चैता और देवी गीत प्रस्तुत किया जायेगा। श्री सिन्हा ने जनपदवासियों से अन्य स्थानों पर नव संवत्सर पर कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया है।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…