Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Kushinagar Medical College/कुशीनगर: मेडिकल कॉलेज निर्माण के संबंध में गठित तकनीकी प्रकोष्ठ समिति की बैठक हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क
Dec 6, 2022, 4:03 PM IST • अब तक 714 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज कुशीनगर के निर्माण के संबंध में जनपद स्तर पर गठित तकनीकी प्रकोष्ठ समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रमेश रंजन ने की।बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति के संदर्भ में समीक्षा की गई। मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर से उसका कारण पूछा तथा प्रोजेक्ट मैनेजर से साफ साफ शब्दों में कहा कि अगले सत्र से मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो जानी चाहिए।

इस क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित कंपनी पर कार्य की धीमी प्रगति पर व ससमय कार्य पूर्ण नहीं करने पर विलम्ब के अनुपात में पेनल्टी को बढ़ाए जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाले कार्यों में शामिल है यदि ससमय कार्य पूर्ण नहीं होगा तो एजेंसी को ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है।जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को मानव संसाधन में वृद्धि करने हेतु व कार्य में गति लाये जाने को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कार्य स्थल पर मजदूरों की संख्या में वृद्धि कर कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण से आसपास की अर्थव्यवस्था तथा जनपद में स्वास्थ्य सुविधाएं में भी बढ़ोतरी होगी। अतः निर्माण कंपनी निर्माण योजना को सही तरीके से क्रियान्वित करें ताकि एकेडमिक सेशन को समय से शुरू किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस के वर्मा व पीएसपी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर तथा अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi