News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 13, 2024  |  4:56 PM

11 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न

कुशीनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तथा कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत सामान्य प्रेक्षक दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में तथा जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को चुनाव के दृष्टिगत बैठक सम्पन्न हुई।

आज की हॉट खबर- निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

बैठक दौरान प्रेक्षक महोदय ने मतदान कार्मिको की तैनाती के सापेक्ष उपलब्ध कार्मिक, मतदान कार्मिको का प्रशिक्षण, मतदाता सूची, नामांकन प्रक्रिया, पोलिंग पार्टी के रवानगी स्थल, ईवीएम वीवी पैट मशीनो के संग्रहण स्थल, स्ट्रांग रूम तथा प्रत्येक बूथो पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित (ए एम एफ)न्यूनतम सुविधा सुनिश्चित करने, एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी टीमो के कार्य प्रणाली, सेक्टर मजिस्ट्रो की ट्रेनिंग, रूट चार्ट , ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियो के सम्बन्ध में पूछ-ताछ की।

बैठक दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद कुशीनगर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध हैं। चुनाव के दृष्टिगत समस्त आवश्यकतानुसार तैयारिया पूर्ण कर ली गयी हैं। सातो विधानसभा के मतदेय स्थलों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत, प्रकाश, रैम्प आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गयी हैं जिसका निरीक्षण नायब तहसीलदार, तहसीलदार, उपजिलाधिकारी एंव सेक्टर मजिस्ट्रेटो द्वारा करा लिया गया है। निरीक्षण के दौरान आवश्यक (एएमएफ) न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं! मतदान कार्मिको यथा पीठासीन अधिकारी, मतदान कार्मिक प्रथम के प्रथम चरण का प्रशिक्षण उदित नारायण इंटर कालेज में पूर्ण करा लिया गया हैं। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन के अन्तर्गत की जाने वाली समस्त कार्यवाहियो, ईवीएम, वीवी पैट मशीनो से सम्बन्धित समस्त जानकारियां, कर्तव्यो से उन्हे भली भांति प्रशिक्षण दे दिया गया है। प्रथम रैंडमाइजेशन राजनैतिक दलो के उपस्थित में पूर्ण करा लिया गया तथा ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनो का (वर्गीकरण/ छटाई ) का भी कार्य पूर्ण हो चुका है मतदान कार्मिको हेतु वाहनो के उपलब्धता भी सुनिश्चित कर ली गयी हैं, उनके रूट चार्ट का भी निरीक्षण कर लिया गया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी के साथ पुलिस कार्मिक भी उपस्थित रहेगें। पोलिंग पार्टी रवानगी बुद्धा पार्क रविंद्र नगर, जिला स्टेडियम, पुलिस लाइन मैदान रविंद्र नगर घूस से किया जायेगा तथा संग्रहण स्थल उदित नारायण इंटर कालेज बनाया गया हैं। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए सभी मतदेय स्थलो पर स्वच्छ पेय जल, कैनोपी, छाया तथा पर्याप्त मात्रा में बैठने के लिए कुर्सीयो की भी व्यवस्था की जायेगी। समस्त एफएसटी उड़नदस्ता टीम, स्टैटिक सर्विलांस टीम, विडियो अवलोकन टीम लगातार क्रियाशील हैं, सभी सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेटो का प्रशिक्षण भी पूर्ण करा लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेक्षक महोदय को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे प्रेक्षक महोदय के निर्देश के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन की समस्त कार्यवाहिया पूर्ण की जायेगी तथा समस्त मतदातगणों को एक निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल प्रदान किया जायेगा जिससे की वे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कर सकेगें।

प्रेक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि प्रत्येक मतदेय स्थलों पर प्रतिकूल मौसम को देखते हुए आवश्यक सुविधाएं तथा आवश्यकतानुसार मेडिकल कीट भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पोलिंग पार्टियों हेतु वाहनों की कमी न रहें। मतदाता पर्ची के वितरण में तत्परता दिखाए एवं वोटर गाइड प्रत्येक परिवार को गाइडलाइन के अनुसार वितरण कराना सुनिश्चित करें। मतदाता पर्ची वितरण की जांच भी कराए।सभी मतदेय स्थलों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज भी उपलब्ध कराए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करना सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के दृष्टिगत सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गया है, बॉर्डर से लगने वाले थानो पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरियर आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था चाक चौबंद हैं। ट्रैफिक व्यवस्था का भी निरीक्षण करा लिया गया है।

बैठक दौरान मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार सिंह, समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी गण, सी ओ कसया कुंदन सिंह, बीएसए राम जियावन मौर्य, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, प्रभागीय वनाधिकारी , परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश, डीडीओ कल्पना मिश्रा सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, नोडल अधिकारी उपस्थित रहें।

संबंधित खबरें
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…

बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया
बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया

बोदरवार/कुशीनगर । गन्ना विकास परिषद कप्तानगंज परिक्षेत्र के गन्ना विकास समिति लिमिटेड बोदरवार में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking