कसया/कुशीनगर। विधायक कुशीनगर पीएन पाठक ने लखनऊ में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपने विधान सभा के लिए दर्जनों परियोजनाओं की मांग रखते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और पूर्व मे पास हुए परियोजनाओं के लिए आभार प्रकट किया l
विदित हों कि लखनऊ स्थित 5 काली दास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर विधानसभा कुशीनगर के विकास के लिए कुशीनगर बौद्ध पर्यटन क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मूलभूत विकास कार्य एव सौदिर्यीकरण हेतु कुशीनगर में एक बड़ा एसटीडियम और स्पोर्ट्स कालेज की स्थापना व कुशीनगर बाईपास निर्माण और कसया रामकोला मार्ग का उच्चीकरण, कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों को देखते हुए मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल एवं ड्रामा सेन्टर का निर्माण, कुशीनगर विकास प्राधिकरण में नियमित और अनियमित कर्मचारियों का आभाव, कुशीनगर में स्टाम्प ड्यूटी की दो प्रतिशत की धनराशि 2016 से अभी तक विकास कार्य के लिए नहीं मिला, जिससे कि कुशीनगर विकास प्राधिकरण का कार्य शुरू हो सके, सहित दर्जनों गांवों और कस्बों के सड़क नाली निर्माण सहित बड़ी परियोजनाओं की मांग किया हैl विधायक श्री पाठक की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए कार्रवाई की बात कही है l
विधायक पीएन पाठक ने कहा कि कुशीनगर विधान सभा के विकास के लिए बहुत सारी योजनाएं जल्द धरातल पर दिखाई देगी l
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…