News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल लगाकर जानी समस्या

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 6, 2023  |  8:24 PM

403 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल लगाकर जानी समस्या

कसया/कुशीनगर। ग्राम चौपाल के माध्यम से गांव की समस्या का समाधान गांव में ही करने का शासन द्वारा निर्गत किये गये निर्देशों के क्रम में समय समय पर आयोजित कर गांव की समस्याओ का समाधान गांव में ही चौपाल लगा कर किया जाता हैं l

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

इसी क्रम शुक्रवार को ग्राम अंध्या में चौपाल लगाकर ग्रामीणों द्वारा समस्याओ को मौजूद अधिकारियो द्वारा सुना गया और समाधान किया गया l चौपाल में विडिओ कसया सुधा पाण्डेय ने ग्रामीणों से जॉब कार्ड, श्रम कार्ड के बारे जानकारी ली और बताया कि जो पात्र हैं और जिनका जॉब कार्ड, श्रम कार्ड नही बना हैं या उसमे कोई समस्या आ रही हैं तो उसे बताये उनका समाधान तत्काल किया जाएगा l इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया की टीम द्वारा अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी के निर्देशन में डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में 47 मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया l परिक्षण के दौरान स्वास्थ्य टीम ने मरीजों को दवा वितरण किया l इस दौरान डॉ. श्री सिंह ने कहा कि जो बच्चा अति कुपोषित हो उसे एनआरसी सेंटर जिला अस्पताल रविन्द्र नगर भर्ती कराये या इलाज कराये l क़ृषि अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने चौपाल में ग्रामीणों को क़ृषि सम्बंधित जानकारी दिया और कहा कि क़ृषि के लिये किसानो को निःशुल्क बोरिंग की व्यवस्था सरकार द्वारा उलब्ध किया जा रहा हैं तथा अन्य क़ृषि से सम्बंधित उपकरण, खाद, बीज व अन्य सामग्री भी विशेष रूप से मुहैया किया जा रहा हैं l किसानो को इस सम्बन्ध में जो भी समस्या हो उसे अवगत कराये निराकरण व समाधान किया जाएगा l पशु पालन विभाग से मोहन लाल सोनकर ने पशुओ को लगने वाली बीमारी खुर पकवा, मुँह पकना आदि का इलाज व उसके टीके के बारे में जानकारी दिया l इस तरह से चौपाल में मनरेगा से वसीम रजा ने मनरेगा से सम्बंधित काम के बारे जानकारी दिया और ग्रामीणों से कार्य व समस्याओ की जानकारी ली l

चौपाल में क़ृषि विभाग से अरविन्द सिंह,महिला चिकित्सक डॉ. सावित्री सिंह,क़ृषि विभाग परीक्षित सिंह,ग्राम प्रधान मंजू देवी, बीडीसी मुरारी, कमलेश गुप्ता, सतोष, कैलाशी देवी,कुम कुम गोंड,रीनाकुशवाहा आंगनवाड़ी कार्यकत्री, अवधेश ग्राम विकास,नीरज चतुर्वेदी पंचायती राज विभाग,अनुपमा सिंह सीडीपीओ,स्वास्थ्य विभाग से हरिबंश गुप्ता, मीरा दूबे, विमलेश दूबे, राकेश पाण्डेय, सौरभ श्रीवास्तव, अमजद अली, विरेन्द्र शर्मा आदि सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे l

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking