साखोपार/कसया।बारह रबीउल अव्वल के मौके पर कसया थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में शानो शौकत के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अपने पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर जुलूस निकाला ।जुलुस में चल रहे लोगों द्वारा सरकार की आमद मरहबा हुजूर की आमद मरहबा नारा लगाया जा रहा था,जिससे पूरा वातावरण मरहबा की नारों से गूंज रहा था।क्षेत्र के बंजारापट्टी गांव के आला हजरत चौक से जुलूस निकाला गया जिसमें खुशीपट्टी,बरवापट्टी ,बाजूपट्टी गांव का जुलूस शामिल हुआ।जुलूस जब आगे अर्जुनहा चौराहा पर पहुँचा तो वहां अर्जुनहा,परसौना ,डुम्मर भार नटवा गांव का भी जुलूस शामिल हो गया।इस तरह से जुलूस का एक लम्बा करवा हो चला।जुलूस एनएच 28 बी चलते हुए जानकीनगर चौराहे पर पहुँचा जहाँ सोहनरिया,चौपरिया,धर्मपुर खुर्द,पलिया, सिधुआँ बाँगर भाठ,साड़ी बुजुर्ग गांव का भी जुलूस शामिल हुआ।जानकी नगर चौराहे का परिक्रमा करते हुए जुलूस सिधुआँ बांगर भाठ कर्बला स्थित मैदान में पहुँचा जहाँ जुलूस सभा मे तब्दील हो गया ।विभिन्न गांवो के पहुचे ओलमाओ ने सभा को संबोधित किया ।
इस दौरान मौलाना फकरुद्दीन निजामी,मौलाना हसमुद्दीन रजवी ,हाफीज इमरान, हाफिज वकील अंसारी,हाजी नत्थू अंसारी,सगीर अली,ग्राम प्रधान चौपरिया असलम अंसारी,ग्राम प्रधान साड़ी खुर्द मनोज सिंह,पूर्व ग्राम प्रधान परसौना गयासुद्दीन अंसारी,अब्दुल मजीद,अशफाक आलम,जमालुद्दीन वारसी,सिकंदर आजम,टीएम अली,जाहिद जमाल,जाकिर अली,आफताब आलम,अबरार,अयूबअंसारी,आबिद,युसुफ आजाद,ज़ियाउल,रुस्तम,सदरुद्दीन, फिरोज,फैयाज आदि मौजूद रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…