News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: परिवार में मुखिया का दायित्व अत्यन्त महत्त्वपूर्ण -रजनीकांत मणि त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 23, 2023  |  7:55 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: परिवार में मुखिया का दायित्व अत्यन्त महत्त्वपूर्ण -रजनीकांत मणि त्रिपाठी
  • तुलसी दास कृत रामचरित मानस का स्थान संसार के सभी साहित्य में अद्भुत है-उमेश उपाध्याय
  • शिक्षक संघ ने नवागत प्रधानाचार्य को किया सम्मानित 
  • बुद्ध इंटर कॉलेज में सन्त शिरोमणि तुलसीदास की 426 वीं जयन्ती समारोह पूर्वक मनायी गयी।

 

आज की हॉट खबर- शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली...

कसया/कुशीनगर । बुद्ध इण्टर कालेज कुशीनगर में आज बुद्धवार को सन्त शिरोमणि तुलसीदास की 426 वीं जयन्ती समारोह पूर्वक मनायी गयी। मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने कहा कि गोस्वामी तुलसी दास का जन्म प्रयाग के पास चित्रकूट जिले के राजापुर नामक गाँव में संवत् 1554 की श्रावण शुक्ला सप्तमी को हुआ था। इनके पिता का नाम आत्मा राम दूबे एवं माता का नाम हुलसी था। जन्मते समय बालक तुलसीदास रोये नही, किन्तु मुख से ‘राम’ शब्द निकला।  तुलसी दास कृत रामचरित मानस का स्थान हिन्दी साहित्य में ही नही संसार के सभी साहित्य में अद्भुत है। भूगोल प्रवक्ता सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि रामचरितमानस एक आशीर्वादात्मक ग्रन्थ है इसके प्रत्येक पद्म को श्रद्धालु लोग मंत्रवत आदर देते हैं। अमरजीत मिश्र शास्त्री जी’ने मानस की चौपाईयों का स्वर पाठ किया। संचालन शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीप सिंह ने किया।इसी क्रम में बुद्ध इण्टर कालेज कुशीनगर में बुद्धवार को नवागत प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय को शिक्षक संघ की ओर से सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय एक परिवार है। परिवार में मुखिया का दायित्व अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होता है। प्रधानाचार्य श्री उपाध्याय मुखिया बनकर इस ऐतिहासिक व गौरवशाली विद्यालय को और आगे बढ़ायेंगे। इनसे क्षेत्र यह उम्मीद बनाये हुए हैं। उपाध्याय विद्वान कमी, उजविन, अच्छे संगठन एवं कुशल प्रशासक हैं।

पूर्व विधायक ने सुझाव के तौर पर कहा कि प्रधानाचार्य को छात्रों से जुड़े रहने के लिए प्रतिदिन कक्षाएं लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य उपाध्याय ने कहा कि पूर्व विधायक एवं शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि विधायक द्वारा दिये गये सुझावों का अनुपालन करूँगा और आप सभी के सहयोग से विद्यालय का सर्वांगीण विकास करूँगा । समारोह कार्यक्रम को  अशोक उपाध्याय, शम्भूराव, सुभाष चन्द्र पाणेय, सुरेश प्रसाद गुप्त, अशोक कुमार चौरसिया आदि ने भी संबोधित किया। संचालन शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीप सिंह ने किया एवं आभार पूर्व प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खाँ ने प्रकट किया। राजेश राय, अरविन्द राव, अखिलेश कुमार, सूर्यप्रकाश, महेन्द्र पाण्डेय, सत्येन्द्र पाण्डेय, कृष्ण मोहन राव, विजय मणीन्द्र, नेहा तिवारी नागेन्द्र पाण्डेय, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking