- स्व.उपाध्याय और उनका इतिहास बहुत बड़ा है-रजनीकांत मणि त्रिपाठी
- शिद्दत से याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी पंडित मंगल उपाध्याय
कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र फाजिलनगर के पं. मंगल उपाध्याय पब्लिक स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व.मंगल उपाध्याय की 35 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दी गयी श्रद्धांजलि ।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डा.शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पं. मंगल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलना और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही सही मायनों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी।स्व उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा,उनकी कुर्बानियो को भुलाया नही जा सकता। विशिष्ट अतिथि कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्व. उपाध्याय और उनका इतिहास बहुत बड़ा है।जिस क्षेत्र से वे विधायक रहे उस क्षेत्र से विधायक रहते हुए अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस करता हूं। इसके पूर्व उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर संस्कार भारती ने मुख्य अतिथि को शाल और गीता भेंटकर सम्मानित किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र,दीवाकर मणि त्रिपाठी, सत्यदेव पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय शैलानी, डॉ. जेएन पाण्डेय, ,मंजू पाण्डेय,केदार सिंह, विजयप्रकाश पाण्डेय, श्रीनारायण चतुर्वेदी, चन्द्र प्रकाश चमन यादव,सत्यम शुक्ल, लोकतांत्रिक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नन्दलाल विद्रोही, योगेन्द्र उपाध्याय, जितेन्द्र, उपेन्द्र, आशीष, मनीष, आनन्द मोहन चतुर्वेदी उर्फ पंचदेव बाबा,शिवब्रत सहित काफी लोग उपस्थित थे।अन्त में कार्यक्रम के आयोजक आलोक चन्द्र व देवेन्द्र उपाध्याय ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा तथा संचालन मन्नजय तिवारी ने किया।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…