मथौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत में मेन रोड़ पर स्थित एक आभूषण की दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये का आभूषण उठा ले गया है। गुरुवार को सुबह इसकी जानकारी दुकानदार ने मुकामी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है।
नगर पंचायत मथौली के मेन रोड़ पर स्थित परिषदीय विद्यालय के परिसर में बनी मकान में सोनू वर्मा की आभूषण की दुकान है। गुरुवार को सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर का टाला टूटा देख हैरान रह गये। अन्दर जाकर देखें तो दुकान में रखा लाखों रूपये आभूषण सहित नगदी गायब मिला। इसकी जानकारी अगल बगल के दुकानदारों सहित कप्तानगंज थाने को दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दर्जनो गांवों के लोगों का सुगम आवागमन होता है प्रभावित सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त,…
ऑटो पलटने के बाद हरकत में आया महकमा, अब सवाल—निर्माण के दौरान ही क्यों…
जवही दयाल, रकबा जंगली पट्टी और बांका खास में प्रशासन सक्रिय, भोजन-दूध व केले…
1 लाख नकद समेत करीब ₹10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर,…