News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: चोरी के पांच बाइक के साथ तीन अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 6, 2024  |  6:03 PM

366 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चोरी के पांच बाइक के साथ तीन अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद के थाना चौराखास पुलिस टीम ने मंगलवार को अन्तर्जनपदीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश करते हुए चोरी की पांच मोटरसाईकिल व एक अदद अवैध शस्त्र के साथ के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

आपके लिए और..- हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख...

प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना चौराखास पुलिस टीम ने मंगलवार थाना स्थानीय थाना क्षेत्र के बलियवा भगत की पुलिया के पास से चोरी की पांच मोटर साइकिल जिसकी कीमत लगभग 3,50,000/-रुपए व एक अदद अवैध चाकू की बरामदगी करते हुए तीन अभियुक्तों सद्दाम अली पुत्र मुसाफिर अली निवासी सरगटिया थाना कसया जनपद कुशीनगर ,अभिषेक यादव पुत्र रमेश यादव निवासी कछुहिया थाना कसया जनपद कुशीनगर
,मनीष प्रजापति पुत्र राजकुमार प्रजापति निवासी विशुनपुरा थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके विरूध्द थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 139/2024 धारा 317(2)/317(5) बीएन एस व 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

अपराध करने का तरीका:

पुलिस द्वारा पूछे जाने पर उपरोक्त चोरो ने बताया कि पहले हम लोग वाहनों की रैकी करते हैं तथा उन्हें मौका देखकर चुरा लेतें हैं तथा उसे बेच देतें हैं चोरी की गयी वाहनों में क्रमशः हीरो एच-एफ डिलस्क मोटर साइकिल रंग काला लाल यूपी 57 एसी। 9978 02-एच-एफ डिलस्क हीरो होन्डा रंग काला लाल बिना नम्बर प्लेट दोनों मोटर साइकिलों को हम लोगों नें कसया थाना क्षेत्र के सपहा बाजार से चुराया था ,पल्सर काले रंग बिना नम्बर प्लेट को फाजिलनगर से व सुपर स्पलेण्डर रंग लाल बिना नम्बर प्लेट ,हीरो एच -एफ डीलक्स हरे रंग की नम्बर प्लेट टूटा को थाना चौराखास के बाढु चौराहा से चुराया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभूषण प्रजापति वरिष्ठ उपनिरीक्षक आकाश कुमार ग्वाल उपनिरीक्षक नबीस अहमद कांस्टेबल अश्वनी यादव नन्दकिशोर सिंह जगदीप खरवार अनूप मिश्रा शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह
हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह

भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…

सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking