News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: एंबुलेंस में शराब भरकर बिहार ले जाते तीन तस्कर गिरफ्तार!

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 1, 2021  |  4:16 PM

1,170 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एंबुलेंस में शराब भरकर बिहार ले जाते तीन तस्कर गिरफ्तार!

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थानाक्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी के रास्ते बिहार जा रही एक एंबुलेंस से भारी मात्रा में खड्डा पुलिस ने अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। एंबुलेंस में सवार तीन तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की है।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा के प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि खड्डा थाने की पुलिस टीम सालिकपुर पुलिस चौकी के समीप नियमित चेकिंग कर रही थी कि इसी बीच पनियहवा की ओर से तेज रफ्तार में एक एंबुलेंस आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने एंबुलेंस को रोकते हुए तलाशी लिया तो उसमें रखी 726 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने एंबुलेंस में सवार तीन तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान शाहिल, उमेश व अमित निवासी गोहाना थाना गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए तीनों को चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि दो वारंटियों रामनरेश कुशवाहा व अर्जुन प्रसाद निवासी बंधुछपरा को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक भगवान सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार गौतम, राजेश कुमार यादव, हे.कां. रामगोपाल यादव, हे कां. नरेन्द्र कुमार उपाध्याय, हेड़ कां. योगेश राय आदि शामिल रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking