News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सीएम पंचायत पुरस्कार के लिए जनपद की दुर्गवलिया प्रधान रानी तिवारी सहित तीन ग्रामप्रधान चयनित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 10, 2022  |  5:41 PM

934 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सीएम पंचायत पुरस्कार के लिए जनपद की दुर्गवलिया प्रधान रानी तिवारी सहित तीन ग्रामप्रधान चयनित

कुशीनगर। मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार प्रोत्साहन योजना के तहत जनपद की 3 ग्राम पंचायतों को योजना के लिए पुरस्कृत किया गया है। जनपद के 14 ब्लाकों के 83 ग्रामपंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।

आज की हॉट खबर- मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो...

पंचायतीराज के सपने को साकार करने के लिए इन प्रधानों ने गांव के समुचित विकास के लिए मेहनत की और उसका फल मिल गया। चयनित ग्रामपंचायतों में पड़रौना ब्लाक के ग्राम दुर्गवलिया की स्नातक तक शिक्षा प्राप्त महिला ग्रामप्रधान रानी तिवारी के अलावे तमकुही ब्लाक के रुदवालिया व दुदही ब्लाक के ठाढ़ी भार को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन सभी ग्रामपंचायतों को नौ – नौ लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में मिला है। यह धन विकास कार्य कराने के लिए मिला है। दुर्गवलिया की प्रधान श्रीमती रानी व उनके पति व प्रतिनिधि विजय कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार ने खुले में शौच मुक्त ओडीएफ हुए गांवों के लिए यह योजना शुरू हुई है।

स्वच्छता, गांव की महिलाओं, बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण, योजनाओं के प्रसार व क्रियान्वयन, नियमित बैठकें, मिड डे मील, आंगनवाड़ी योजना आदि बिंदुओं की जानकारी के साथ आवेदन किया गया था। ग्रामवासियों ने पुरस्कार मिलने पर प्रधान श्रीमती तिवारी व श्री तिवारी को बधाई दी है। डीपीआरओ कुशीनगर प्रोत्साहन राशि ग्राम पंचायतो के खाते में भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking