News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बिजली के चपेट में आने से एक नौजवान की दर्दनाक मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 5, 2021  |  6:03 PM

1,217 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बिजली के चपेट में आने से एक नौजवान की दर्दनाक मौत

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । थाना क्षेत्र के सपहा हुड़वा कुर्मी टोला में रविवार को विद्युत के चपेट में आने से एक 22 वर्षीय नौजवान की दर्दनाक मौत हो गयी।

आज की हॉट खबर- बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा हुड़वा कुर्मी टोला निवासी कुबेर चौधरी का पुत्र गणेश चौधरी (विनय पटेल) उम्र लगभग 22 वर्ष सुबह 9 बजे के करीब पंखा ठीक कर रहा था कि बिजली की चपेट में आ गया। परिजन तत्काल सीएचसी रामकोला लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।गणेश चार भाइयों में सबसे छोटा था तथा आगामी नवम्बर माह में उसकी शादी तय थी।गाँव के लोगों नेे बताया कि गणेश बहुत मिलनसार लड़का था उसके मौत से पूरा गांव दुखी है।शायद नियति को यही मंजूर थी। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।गांव मेंं मातम पसरा हुआ है।

संबंधित खबरें
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking