News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर:भारत माता के जय घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 23, 2023  |  6:21 PM

459 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर:भारत माता के जय घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा
  • सुबाष चन्द्र बोस के फैसले साहस व पराक्रम से भरे थे: रजनीकांत मणि
  • शहीद पार्क में हुआ भारत माता का पूजन व सम्मानित हुए सेनानियों के परिजन

कसया/कुशीनगर। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत नेता जी सुबाष चन्द बोस की जयंती अवसर पर भारत माता की जय घोष के साथ 75 मीटर लम्बे ध्वज के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई और भारत माता का पूजन किया गया।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

सोमवार को सुबह 11 बजे करीब नेशनल हाइवे चौक से बैंड बाजे की धुन, राष्ट्रीय गीतों, नारों के साथ यात्रा गोला बाजार, गांधी चौक , अमिय चौक होते हुए शहीद पार्क पहुंची। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद, गांधी और अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने माल्यार्पण किया। शहीद पार्क में भारत माता के चित्र, गांधी प्रतिमा और सुबाष चन्द बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी ने आजादी की लड़ाई पर विस्तृत प्रकाश डाला और नेता जी के जीवन से सीख लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नेता का सबसे बड़ा गुण उनके अंदर का साहस व दृष्टि होता है। आज के युवाओं को उनके निर्णय लेने की शक्ति से सीखना चाहिए। नेता जी सुबाष चन्द्र बोस के सारे निर्णय फैसले साहस व पराक्रम से भरे थे। 16 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों को अन्याय करने से रोका था। कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने पूर्ण स्वराज की मांग की थी। उन्होंने जिलाप्रशासन से स्वतंत्रता सेनानियो के गांव में उनके नाम पर प्रवेश द्वार बनवाने की मांग की। जिला संघ चालक सीएस सिंह ने कहा कि सुबाष चन्द बोस जी स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से बहुत प्रभावित थे। वर्ष 1930 में चल रहे सविनय अवज्ञा आंदोलन में वह जेल गए और 1943 में आजाद हिंद फौज गठित कर अपना शस्त्र अभियान शुरू किया गया था। इसी क्रम में डॉ प्राचार्य डॉ रविशंकर प्रताप राव ने भी संबोधित किया।

स्वतंत्रता सेनानी प्रहलाद प्रजापति, सेनानी संघ अध्यक्ष विजय प्रताप पांडेय, सेनानियों के परिजनों शोभा मणि, विमलेश पांडेय, देंवेद्र उपाध्याय (इंदु बाबा), विनोद वर्मा, मैनेजर कुशवाहा, गुलाब सिंह, केदार सिंह, अभयजीत शर्मा, दिग्विजयनाथ मिश्र, त्रिभुवन पाण्डेय आदि को सम्मानित किया गया। सेनानी प्रह्लाद प्रजापति ने आजादी की लड़ाई की चर्चा की। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अर्चना, वन्दना, सुनन्दा, रंजना द्वारा साधयति संस्कार भारती नव जीवनम से हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अदिति, यथार्थ ने मनोहारी राष्ट्र भक्ति गीत प्रस्तुत किया। सौम्या और खुशी ने भारत माता की भूमिका निभाई। तिरंगा यात्रा में बुद्ध इंटर कालेज, पंडित कुबेरनाथ जानकी देवी प्राइवेट आईटीआई कालेज, राजकीय आईटीआई कालेज हेतिमपुर, महर्षि अरविंद विद्या मंदिर, ब्रिलियेन्ट सेंट्रल एकेडमी कसया आदि स्कूलों के बच्चे, एनसीसी कैडेट शामिल रहे। आभार व स्वागत आयोजक संस्था सांस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने व्यक्त किया जबकि संचालन राजू मद्धेशिया ने किया।

इस दौरान सेवा निवृत जज संतोष कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य अमृतांशु शुक्ला, प्रकाश माथुर,ज्ञान वर्धन गोविन्द राव पुन्नू जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, राजन जायसवाल, अशोक जैन, त्रिभुवन नाथ तिवारी, अशोक कुमार, अरुण कुमार राय, श्रीप्रकाश राय, वीरेश राय, जगदीश सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, उमेश जायसवाल, एके विश्वकर्मा, पूर्व सभासद राजेश मद्धेशिया, अशोक पाण्डेय आदि मौजूद रहे। नगर में यातायात व्यवस्था व यात्रा में नगर व हाईवे चौकी प्रभारी एसआई संजय सिंह व सन्नी चावला ने अपनी टीम के साथ पूरी सतर्कता से जमें रहे।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking