News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ब्रह्मलीन बाबा दोना शुक्ल महराज धाम प्रांगण में चौबीस घण्टे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 17, 2024  |  3:15 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ब्रह्मलीन बाबा दोना शुक्ल महराज धाम प्रांगण में चौबीस घण्टे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ
  • हर वर्ष पूरी आस्था के साथ तरयासुजान पुलिस आयोजित करती है अखंड अष्ट्याम के साथ प्रसाद भंडारा कार्यक्रम

कुशीनगर । जिले के उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित तरयासुजान थाना के पुलिस चौकी बहादुरपुर के बगल में स्थित ब्रह्मलीन बाबा दोना शुक्ल महराज धाम परिसर में आज शनिवार साढ़े ग्यारह बजे से चौबीस घण्टे का अखंड अष्ट्याम प्रारंभ हो गया है। जिसका समापन रविवार को विशाल भंडारा के साथ होगा। जिसमे पुलिस परिवार के तरफ से सभी आम जनों को आमंत्रित किया गया है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

यहां बताना चाहूंगा की प्रत्येक वर्ष तरयासुजान पुलिस परिवार आम जनों के अपार सहयोग से उपरोक्त कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है,जिसमे हजारों की संख्या में आम लोग उपस्थित होकर भंडारे का महा प्रसाद का हिस्सा बनते हैं। आम जानो में खुशहाली,शांति,प्रेम ,भाईचारा,सदाचार के लिए ब्रह्मलीन बाबा दोना शुक्ल महराज से प्रार्थना,विनती करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम का मुख्य यजमान प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह,चौकी प्रभारी बहादुरपुर शनि ज्वाला रहे। वही आचार्य की भूमिका ज्योतिषाचार्य पंडित राजीव पांडेय द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक रणविजय सिंह,उप निरीक्षक विमलेश दिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नाथ दिवेदी, समाजसेवी बिरेंद्र शुक्ला,आरक्षी ब्रजेश यादव,आरक्षी बाबूराम सिंह,आरक्षी विरेन्द्र गुप्ता,आरक्षी मनोज कुमार ,आरक्षी संदीप कुमार,आरक्षी विबेक कुमार के साथ अन्य सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking