News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 11, 2023  |  7:56 PM

579 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
  • शाहपुर ने बतरौली को 25-21 से हराकर फहराया जीत का परचम
  • समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल ने विजेता व उपविजेता टीम को नकद धनराशि व स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया हौंसला
  • खेल विकास व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन का काम कर रही सरकार- सांसद विजय दूबे

कसया/कुशीनगर । क्षेत्र के गांव शाहपुर (वार्ड -9 बाबा साहेब देवरसनगर) के खेल मैदान पर शनिवार को दो दिवसीय विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें जिले की 16 टीमें प्रतिभाग की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे सांसद विजय कुमार दुबे ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पुष्पार्चन भी किया गया। प्रतियोगिता के पहले राउंड में पहला मैच बतरौली और शाहपुर के बीच खेला गया। इसमें शाहपुर की टीम ने बतरौली की टीम को 25-21 से हराया। इस तरह शाहपुर की टीम ने बतरौली को चार प्वाइंट से हराकर जीता परचम लहराया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

विजेता शाहपुर व उपविजेता बतरौली की टीम को समाजसेवी व भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल ने नकद रकम व स्मृति चिह्न देकर हौंसला अफजाई किया।मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि मुझे खेल व खिलाड़ियों से बहुत लगाव है। खेल प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी क्षेत्र,प्रदेश व राष्ट्र का नाम विश्व फलक पर रोशन करें। उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। सरकार खेल खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि गांव,जिला,प्रदेश व राष्ट्र स्तर के अलावा खेल के विभिन्न विधाओं में विश्व में भारत का नाम चमकाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया जा रहा है। कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। अंत में उन्होंने खिलाड़ियों व आयोजक मंडल पदाधिकारियों को बधाई दी।प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।

इसमें जिला कबड्डी कोच नरसिंह शर्मा ने रेफरी व गोपी व आदर्श ने स्कोरर रहे। इस मौके पर हाटा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, नगर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, ओमप्रकाश वर्मा, अनिल पांडेय,हियुवा चमन प्रकाश यादव, आशुतोष पाण्डेय, अभय प्रताप राव, डा.अमृतांशु शुक्ल, विनोद गिरी, अधिवक्ता शेषनाथ दुबे जी , अनिल जायसवाल जी, अनुराग दुबे जी गौरव सिंह, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking