News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, इक्कतीस किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 28, 2023  |  4:49 PM

919 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, इक्कतीस किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद

कुशीनगर । जिले की स्वाट टीम, विशुनपुरा और सर्विलांस टीम की संयुक्त प्रयास से आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुआ है। पुलिस टीम ने एक अंतर प्रांतीय अवैध गाजा तस्कर गैंग का खुलासा करते हुए बड़े मात्र में बरामदगी किया है।

जानकारी हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अवैध मादक,द्रव्य पदार्थों की निष्कर्षण,परिवहन,बिक्री के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना विशुनपुरा, स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर गोड़रिया नौगावां तिराहा के पास से दो अभियुक्तों पंकज कुशवाहा पुत्र मोती चन्द्र कुशवाहा ग्राम मुसहरी थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, संजय कुमार पुत्र लखीचन्द्र ग्राम मुसहरी थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार हा0मु0 मुररखेरा कालोनी थाना सम्पूर्णानगर जिला लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 31 किग्रा0 900 ग्राम अवैध गांजा (कुल कीमत लगभग 6,38,000/- रु0) व दो अदद एंड्रायड आइटेल मोबाइल तथा 650/- रूपया नगद बरामद किया है। बरामदगी,गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कामयाबी हासिल करने वाली टीम

स्वाट प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला ,प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय थाना विशुनपुरा , सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक शरद भारती ,उ0नि0 आलोक कुमार यादव स्वाट टीम , हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम ,हे0का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम,हे0का0 रणजीत यादव स्वाट , हे0का0 जोगेन्दर प्रसाद स्वाट टीम,का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम ,का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम ,का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम,का0 अनिल कुमार यादव ,का0 रत्नाकर सिंह थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking