कसया/कुशीनगर। रामनवमी के पवित्र अवसर पर अयोध्या शोध संस्थान के सौजन्य से संस्कार भारती कुशीनगर के तत्वावधान में श्री राम जानकी मंदिर (मठ) कसया के परिसर में 30 मार्च दिन बृहस्पतिवार को भव्य श्री राम जन्मोत्सव ” भए प्रगट कृपाला ” का आयोजन किया जाएगा ।
समन्वयक हरि प्रसाद सिंह एवं संस्कार भारती कुशीनगर के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर दिव्य कलश यात्रा श्री राम जानकी मंदिर से प्रातः 9:00 निकाली जाएगी जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए शहीद अमिय त्रिपाठी चौक तक जाएगी जो पुनः मंदिर को वापस हो जाएगी । प्रात: 8:00 से 12:00 बजे तक बालकांड का पाठ होगा ।
ठीक 12:00 बजे दिन में प्रभु श्रीराम का प्राकट्योत्सव होगा । तत्पश्चात भजन , कीर्तन , आरती ,सोहर ,बधाई गीत एवं अन्य मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे l कार्यक्रम की सफलता हेतु महंत त्रिभुवन शरण दास की अध्यक्षता में सोमवार को देर शाम एक बैठक की गई जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रमुख तय किए गए और जिम्मेदारियां दी गई l इस अवसर पर उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव , अशोक कुमार जैन , राजू मद्धेशिया, उमेश चंद्र गुप्त कुन्नू बाबू , डॉ. अंबरीष कुमार विश्वकर्मा , सुरेश प्रसाद गुप्त, अर्चना श्रीवास्तव , बंदना मद्धेशिया , बालमुकुंद शरण दास ,राहुल यादव, आदि उपस्थित रहे ।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…