News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सम्पूर्ण विकास की ओर- डिप्टी सीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 20, 2023  |  7:41 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सम्पूर्ण विकास की ओर- डिप्टी सीएम

कसया/कुशीनगर। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यो के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन दिवस पर रविवार को मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा और तीसरी बार विश्व के सबसे प्रभावशाली नेता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना हैं l प्रधान मंत्री के नेतृत्व में देश का सर्वपूर्ण विकास हुआ हैं और सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है l

आज की हॉट खबर- शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली...

प्रधानमंत्री ने देश व दुनिया में भारत का मान व प्रतिष्ठा को बढाया है l भाजपा का लक्ष्य चुनाव जीतने के साथ -साथ जन सेवा सर्वोपरि होता है l भारतीय जनता पार्टीय प्रशिक्षण के माध्यम से चुनाव की टीम तैयार कर रही है, यही टीम 2024 में प्रधानमंत्री मोदी को प्रचंड बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगी l प्रशिक्षण सभा के जिला पंचायत सदस्यो को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 9वर्षो में जितना विकास हुआ है उतना 60वर्षो में नहीं हुआ l केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महात्मा गाँधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करते हुए आत्म निर्भर भारत बनाने में तेजी से अग्रसर है l इसी क्रम में प्रथम सत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद देवरिया रमापतिराम त्रिपाठी,आदि ने भी सम्बोधित किया l

इस मौके पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष प्रेम चंद मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल,विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय,विधायक कुशीनगर प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह,नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल आदि सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें l

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking