News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिले में हर तहसील पर मनाई गयी बाल्मीकि जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 9, 2022  |  7:56 PM

458 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिले में हर तहसील पर मनाई गयी बाल्मीकि जयंती

कुशीनगर। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न तहसीलों व विकासखंड स्तरों पर वाल्मीकि जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विभिन्न तहसील मुख्यालयों तथा विकासखंड स्तरों पर विभिन्न मंदिरों में भजन कीर्तन एवं रामायण पाठ किया गया तथा सफाई मित्र सम्मान समारोह व सफाई मित्र सुरक्षा किट वितरण का कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।इस क्रम में तहसील पडरौना में जलकल भवन में अवस्थित मंदिर में वाल्मीकि जयंती मनाई गई, तथा सफाई मित्रों को माननीय सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पडरौना के चेयरमैन विनय जायसवाल, उपजिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह भी उपस्थित रहे। तहसील कप्तानगंज में माननीय विधायक रामकोला विनय गौड़, उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव एवं तहसीलदार तथा अधिशासी अधिकारी द्वारा तहसील के पास अवस्थित शिव मंदिर में विधिवत तरीके से पूजा तथा रामायण पाठ किया गया तथा सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।इसी प्रकार तहसील हाटा में वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ का शुभारंभ माननीय विधायक हाटा मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया। मौके पर तहसीलदार हाटा, अधिशासी अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह...

तहसील तमकुहीराज में रामजानकी मंदिर स्टेशन रोड दुदही, पुरानी पुलिस चौकी चौराहा सेवरही और ब्रह्मस्थान तमकुहीराज में महर्षि वाल्मीकि रामायण पाठ सम्पन्न कराया गया।

तहसील परिसर कसया में अवस्थित शिव मंदिर में वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया गया, वही तहसील खड्डा में काली मंदिर में वाल्मीकि जयंती आयोजित की गई। रामायण पाठ व भजन कीर्तन कार्यक्रमों के माध्यम से वाल्मीकि जयंती सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न विकास खण्डों पर भी जयंती आयोजित की गई।

संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking