News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बैंक में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 6, 2024  |  6:35 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बैंक में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस टीम ने मंगलवार को बैंक में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

आज की हॉट खबर- “शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना...

प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना हाटा कोतवाली पुलिस टीम ने मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी तिराहा के पास से बैक में चोरी करने वाले एक शातिर चोरी देवर्षि पाण्डेय पुत्र योगेश्वर पाण्डेय निवासी नाउमुण्डा थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार उसके कब्जे से चोरी के पांच लाख रुपए का माल बरामद किया गया।पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

जानिए अपराध करने का तरीका

पुलिस द्वारा पूछे जाने पर अभियुक्त ने बताया कि महाराणा प्रताप इण्टर कालेज गोरखपुर से वर्ष 2019-20 मे इण्टर पास कर फीटर ट्रेड से आईटीआई नीना थापा सुहास निजी औद्योगिकीकरण कूडा घाट गोरखपुर विद्यालय से डिग्री ली तथा उसके बाद अभियुक्त एओ स्मिथ मल्टीनेशनल कम्पनी मे ठेकेदारी के बेस पर कार्य करने लगा जिनके स्टोर में अभियुक्त गोदरेज जैसी कई कम्पनीयो के बडे-बडे लाकर, स्ट्रांग रुम के प्रयोजन से बैंको इत्यादि मे भारी मात्रा मे नगद रुपये को स्टोर कर रखने के काम आती है तथा जिन पर ऐलार्म व सेन्सर लगा रहता है को भली-भांति देखकर उनकें सिस्टम को समझ कर अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए सेंध लगाकर स्ट्रांग रुम में प्रवेश कर गैस कटर जिसमे आक्सीजन सिलेण्डर व केन मे ब्यूटेन गैस के मिश्रण से स्ट्रांग रुम की लोहे की चारदिवारी को काटने का प्रयास किया जाना।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना मनोज कुमार पंथ उपनिरीक्षक संतराज यादव उपनिरीक्षक रामविनय राय उपनिरीक्षक देशराज सरोज हेड कांस्टेबल राजेन्द्र वर्मा विजय चौधरी साइबर थाना कांस्टेबल सुजीत यादव इन्द्रकेश कुमार अर्जुन चौहान थाना कांस्टेबल अखिलेश गुप्ता साइबर थाना प्रशान्त मिश्रा साइबर थाना जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

संबंधित खबरें
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के जोकहिया चौराहे पर अपनी दुकान के सामने खड़ी महिला…

आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव
आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव

कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…

“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking