News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Viral Photo/कुशीनगर: फार्मासिस्ट का असलहे के साथ फोटो वायरल!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 22, 2022  |  8:16 AM

1,416 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Viral Photo/कुशीनगर: फार्मासिस्ट का असलहे के साथ फोटो वायरल!

कुशीनगर। आम लोगो द्वारा कोई गलती हो जाती है, तो यह मानने वाले लोग मानते है की भूल बश यह गलती हो गयी है। लेकिन जब कोई जबाबदार, सरकारी अमला के कोई ब्यक्ति कुछ ऐसा कर बैठता है तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो जाता है। यह सबके जेहन में जरूर है की सूबे में हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध है। लेकिन कुशीनगर जनपद के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक फार्मासिस्ट द्वारा अपने फेसबुक पेज पर एक कार्यक्रम में असलहे के साथ पोज़ करते हुये फोटो अपलोड किया गया है। जो सोशल साइट पर खूब सुर्खियां इकठा कर रहा है।

सोसल साइट पर वायरल हो रहा फोटो कुशीनगर जनपद के दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत फार्मासिस्ट आर बी चौहान का है। जो किसी कार्यक्रम के दौरान कुर्सी पर बैठे हाथ मे राइफल लिए निशाना साधने का पोज़ दे रहे है। लेकिन इस वायरल फोटो की सत्यता की पुष्टि संवाददाता व न्यूज अड्डा नही कारते है। यह तस्बीर किसी जागरूक ने उनके फेसबुक पेज पर हुए अपलोड को स्क्रीनशॉट लेकर वायरल किया है। वही न्यूज अड्डा को भी हाथ आया है, लेकिन न्यूज अड्डा इन सब फोटो सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

सनद रहे कि सूबे में हर्ष फायरिंग के दौरान हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए इस पर प्रतिबंध किया है। लेकिन एक जबाबदार नोकरशाह द्वारा इस प्रकार की छाया चित्र उपलोड कर आम लोगो को क्या संदेश देने की कोशिश है,यह एक काबिले गौर मसला है। बहरहाल इस बिषय में विभाग द्वारा क्या एक्शन लिया जाता है, सबकी निगाहें यही ढूढ़ रही है,काश!! साहब जी पर कुछ होगा??

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking