News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी मतदाता जागरूकता अभियान सम्बंधित बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 24, 2022  |  5:13 PM

697 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी मतदाता जागरूकता अभियान सम्बंधित बैठक

कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी महोदय ने आगामी 03 मार्च को जनपद में होने वाले मतदान हेतु बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया की मतदाता जागरूकता अभियान आपके लिए चुनौती और अवसर दोनों है। एक ऐसी रणनीति के तहत कार्य करें जिससे लोग पोलिंग के दिन पोलिंग बूथ पर ज्यादा से ज्यादा पहुंच सके* तथा मतदान की प्रतिशतता बढ़ सके। एक टीम के तौर पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि बूथवार डाटा उपलब्ध करवाया जाए, *टीम भावना के साथ कार्य किया जाए, लोगों को प्रेरित किया जाए।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजनाथ भगत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग कमिटेड हो, लगन से कार्य करें, खानापूर्ति ना करें तभी वोट का प्रतिशत बढ़ेगा। उन्होंने इस रणनीति के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि मतदान के एक दिन पूर्व तथा मतदान के दिन विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाए। आशा, आंगनवाड़ी, सहायिका, शिक्षामित्र, पंचायत सहायक, कोटेदार, ग्राम प्रधान, एनसीसी, एनएसएस, युवा मंगल दल के सदस्यों का सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वृद्ध, असक्त एवं दिव्यांग जन मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने हेतु ई रिक्शा की व्यवस्था की जा रही है।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि सही प्रतिनिधित्व का मतलब मतदान में महत्तम भागीदारी होती है। सभी माध्यमों से उन्होंने प्रचार प्रसार करने की भी अपील की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से उनकी सलाह भी ली गई कि कैसे मत प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी गण, मतदाता जागरूकता के सभी नोडल, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार व इस अभियान से जुड़े सभी अधिकारी गण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking