कसया/कुशीनगर । सांसद विजय दुबे ने शुक्रवार को कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में लोगों से सम्पर्क कर संवाद किया। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सिर्फ वोट ही नही बल्कि ऐतिहासिक जीत के लिए लोगों से जुट जाने की अपील की। सांसद के साथ भारी संख्या में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शामिल रहे।
क्षेत्र के सिसवा – महन्थ, बनवारी टोला, माधोपुर, सिसई, शिवराजपुर, धुरिया , बटरडेरा, मैनपुर, खदही, साखोपार, रजवाबर, बहोरापुर आदि गांवों का दौरा करते हुए सांसद ने कहा कि मेरी सरकार ने कुशीनगर अंतरष्ट्रीय एयरपोर्ट का तोहफा दिया। आने वाले पांच साल में यहां एयरपोर्ट के चलते कई बड़े कार्य होने हैं। रेलवे लाइन, बाटलिंग प्लांट, कृषि विश्वविद्यालय , मेडिकल कालेज के कार्य प्रारम्भिक चरण में है। इन कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब जनता के कंधों पर है। पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि ठोस, दूरगामी और रोजगारपरक विकास के कार्यों के लिए उत्तरप्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बननी जरुरी है। हियुवा जिलाउपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा बोले कि विकास का पहिया रुकना नही चाहिए यह निरन्तर चलना चाहिए। आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के नौजवानों को रोजगार के लिए मुंबई व पंजाब नही जाना पड़ेगा। इस दौरान पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश चमन, अमित पांडेय, अंगद केसरी, विनोद कुमार गिरी, प्रमिल गुप्ता, अमरचंद हिंदुस्तानी, गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़, विजयी प्रसाद बौद्ध, शुभनरायन यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
पीएन पाठक ने दिलाया विश्वास: कुबेरस्थान मण्डल के बतरौली, कल्याण छपरा,इन्द्रसेनवा, छोटा कल्यानछपरा, कारखाना,रानीगंग आदि गांवों में सम्पर्क किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जीत मिलने पर कुबेरस्थान को नगर पंचायत बनाने का कार्य करेंगे। जिससे इस ऐतिहासिक महत्व के स्थान का समुचित विकास हो सके। लोगों ने इस घोषणा का स्वागत किया और जीत दिलाने का भरोसा दिया।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…