News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: योग प्रशिक्षण योगाचार्य अवधेश कुशवाहा व अर्जुन राव की देखरेख में हुआ समपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 20, 2022  |  9:06 PM

467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: योग प्रशिक्षण योगाचार्य अवधेश कुशवाहा व अर्जुन राव की देखरेख में हुआ समपन्न
  • बुद्ध स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में चल रहा हैं योगाभ्यास कार्यक्रम l 

कसया/कुशीनगर। स्वस्थ्य तन व मन के लिए नियमित योगाभ्यास,व्यायाम, संतुलित भोजन, सकारात्मक चिंतन व शुद्ध वातावरण का होना आवश्यक है।इस चतुष्टय को पूरा करने वाला व्यक्ति ही स्वस्थ्य शरीर व मन का मालिक हो सकता है।उक्त बातें सोमवार को  योगाचार्य अवधेश कुशवाहा ने योगाभ्यास के समय प्रशिक्षुओं से कही।इससे पूर्व आज का योग प्रशिक्षण योगाचार्य अवधेश कुशवाहा प्रभारी पतंजलि योग केंद्र देवरिया व अर्जुन राव योग केंद्र गांधी स्मारक इंटर कॉलेज देवरिया की देखरेख में समपन्न हुआ।इस अवसर बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय की तरफ से 8 वे अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस के नोडल अधिकारी डॉ. निगम मौर्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र मिश्र, कॉलेज के आचार्य डॉ.गौरव तिवारी,डॉ. उर्मिला यादव,डॉ. अर्जुन सोनकर,डॉ. कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ. शम्भू दयाल कुशवाहा, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी  सचिन कुमार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के डायरेक्टर एन के सिन्हा और स्थानीय प्रभारी पुरातत्व विभाग शादाब खान व उनकी टीम मौजूद रही।इस अवसर पर आज नेहरू युवा केन्द्र कुशीनगर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के सौजन्य से स्वय सेवको को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के लोगो वाला 100 टी-शर्ट  भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयसेवको सहित सहयोगी स्टाफ संजय गोंड़, फूलचंद गोंड़ व किशोर कुमार  उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking