कसया/कुशीनगर। बारिश के बेरुखी को देखते हुए किसान कॉफी चिंतित हैl बारिश कराने के लिए भगवान इंद्र को खुश करने के लिए गावों में किसान खूब टोटका -पूजा में लगे हुए है, तो कही किर्तन हो रहा है, तो कही हवन -पूजन l
बताते चले कि बारिश के बिना धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गया है, खेत की मिट्टी में दरार्रे फट गयी है l किसान धान की फसल को लेकर हाल बे हाल है l एसे में किसान बारिस को लेकर हर प्रकार का टोटका, हवन -पूजन आदि क़र भगवान इंद्र को खुश करने में लगे है, कि इससे भी कही बारिस हो जाय l इसी क्रम में नदवा विशुनपुर गांव के युवाओं ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए गांव में हर घर जाकर अनमन देवता, पनमन देवता के जय कारे लगाते हुये किचड़ से भरे पानी में नहा रहे थेl जिसके बारे में गांव के बुजुर्ग लदन सिंह, दिवाकर पाण्डेय, गेंदा सिंह, संगम भगत, रामप्रीत, सिंह द्वारा बताया गया कि पहले के समय में जब इस तरह से सूखा पड़ता था, तो हम लोग भी अपने समय में लोगों के दरवाज़े पर जाकर किचड़ भरे पानी में लोटाकर कर नहाते थे, जिससे इंद्रदेव प्रसन्न होते और बारिश होता था l गांव के सभी देवस्थानों पर पूजा पाठ किया जाता रहा l
इस दौरान विवेकानंद सिंह, रमेश गोंड,हरेराम सिंह,सिद्धांत पाण्डेय,अंशुमान विश्वकर्मा, विकास पाण्डेय,कृष्णा,दीपू गोंड प्रियांशु सिंह, अंश पटेल, विक्की ठाकुर अविनाश ठाकुर आदि युवक मौजूद रहे |
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…