खड्डा/कुशीनगर। गांव की सड़कों और गलियों को रात के अंधेरे में जगमग करने का प्रयास करने को लेकर पोलों पर लगे स्ट्रीट लाइट कमीशनखोरी के चलते ध्वस्त होते दिख रहे हैं। लखुआ-लखुईं में पोल पर लगे अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब हो चुके हैं, ग्रामीण गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर जांच करा दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
लखुआ-लखुईं गांव निवासी महताब आलम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पोल पर लगने के बाद अधिकांश खराब हो चुके स्ट्रीट लाइट में सरकारी धन के दुरुपयोग करने पर सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाया है कि गांव में सैकड़ों पोल पर लगे अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब हो चुके है, जिसके चलते अंधेरा होने पर रात में ग्रामीणों को भारी समस्या हो रही है लेकिन गांव के ग्राम प्रधान और आपूर्तिकर्ता द्वारा मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है जिससे यह प्रतीत होता है कि उक्त कार्य के आपूर्ति एवं स्थापना में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है तथा गुणवत्ता की अनदेखी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। जबकि लाइट लगने पर कम से कम दो साल की गारंटी होती है। शिकायतकर्ता ने प्रकरण की जांच कर स्ट्रीट लाइट ठीक कराने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
खण्ड विकास अधिकारी विनीत यादव का कहना कि जांच कराकर इसे ठीक कराया जाएगा।
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…