News Addaa WhatsApp Group

खड्डा क्षेत्र के मदनपुर में तेंदुए का खौफ, वन विभाग कांविग में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 28, 2021  |  6:51 PM

456 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा क्षेत्र के मदनपुर में तेंदुए का खौफ, वन विभाग कांविग में जुटी
  • बुधवार की देर तेंदुए के हमले से महिला की मौत

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव में तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद गांव में दहशत व खौफ का माहौल है। लोग रतिजग्गा कर हिंसक जानवर की रखवाली में पूरी रात बिताये। वहीं मृतका का शव पोस्टमार्टम से लौटने का परिजन इंतजार कर रहे हैं। घटना के दूसरे दिन खड्डा वन विभाग के रेंजर टीम के साथ कांबिंग में जुटे हुए हैं लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

मदनपुर सुकरौली गांव में बुधवार की देर शाम घर से अकेले घास काटने गयी महिला कोइली देवी को तेंदुए ने हमला कर मार डाला जिससे उनका शव गन्ने के खेत में मिला। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह के साथ पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरी रात रेंजर वीके यादव के नेतृत्व में वनविभाग की टीम कांविग में जुटी रही। गुरुवार को वन विभाग कुशीनगर के एसडीओ घनश्याम शुक्ला, रामध्यान पाण्डेय, विश्वनाथ पाल, दिनेश तिवारी आदि की टीम खड्डा रेंजर वीके यादव मदनपुर देवस्थान के पास पिजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कवायद में जुटे हुए हैं। उधर महराजगंज जिले के चनरहा के पास नदी के दूसरे छोर पर निचलौल वन रेंज के लोग भी पिजड़ा लगाये हुए हैं। निचलौल रेंज से अवधेश मोर्या व प्रशिक्षित वनटीम पींजरे को देवस्थान के सूनसान इलाकों में बकरी का बच्चा रखकर पिजरा लगा रही है। इस सम्वंध में रेंजर वीके यादव का कहना है की पद्चिन्ह तेंदुए का प्रतीत हो रहा है। गांव सहित आस- पास के इलाकों में कांविग की जा रही है। कुशीनगर व महराजगंज की टीम तेंदुए को पकड़ने की कवायद में जुटी हुई है। लोगों को सतर्कता बरतने व समूह में कहीं आने जाने को की अपील की जा रही है। रात में भी टीम को लगाया गया है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking