News Addaa WhatsApp Group Join करें

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 30, 2026  |  6:44 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला WhatsApp
Responsive image
  • बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के मठिया बुजुर्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित 98वें ऐतिहासिक मठिया मेले में शुक्रवार को लगातार बारिश के बावजूद रावण दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। रावण के विशाल पुतले का दहन होते ही पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। आतिशबाजी के बीच लोगों ने अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय गोविन्द राव ने शाम को तीर चलाकर प्रतिकात्मक रावण दहन किया। उन्होंने कहा कि सांसद विजय कुमार दूबे के पूर्वजों द्वारा शुरू की गई यह ऐतिहासिक परंपरा आज भी दूबे परिवार, मेला समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रही है।

मेला संयोजक एवं सांसद विजय कुमार दूबे ने अतिथियों, क्षेत्रवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मठिया मेला हमारी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस दौरान मेला सह संयोजक एवं ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे, अनुज दूबे, अजय दूबे, व्यवस्थापक गोरख यादव, रामानुज मिश्रा, भाजपा नेता कुणाल राव, चमन यादव, संदीप श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, सुनील गुप्ता, विनय मिश्रा, प्रेम सिंह, शिवप्रताप कुशवाहा , अनुराग प्रताप सिंह सहित मेला समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर
सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर

  आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...…

राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय
हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय

हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking