News Addaa WhatsApp Group

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 9, 2026  |  7:32 PM

253 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल प्रेमियों के उत्साह और खिलाड़ियों के जोश के बीच हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को देर शाम तक बांधे रखा। मैदान तालियों और उत्साहवर्धन के नारों से गूंजता रहा।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

पहला मुकाबला थावे और बतरौली की टीमों के बीच खेला गया। तीन सेटों के इस मैच में थावे की टीम ने बेहतरीन समन्वय और आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार दो सेट जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरे मैच में एम्स गोरखपुर और बास गांव की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों ओर से कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में बेहतर स्मैश और मजबूत डिफेंस के दम पर एम्स गोरखपुर की टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। तीसरे मुकाबले में छपरा और गोपालगंज के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। दर्शकों की सांसें थाम देने वाले इस मैच में छपरा की टीम ने अंततः बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की।
दिन का चौथा मुकाबला गोपालगंज और मेजबान लतवा बाजार के बीच खेला गया। घरेलू दर्शकों के उत्साह से भरी लतवा बाजार की टीम ने शानदार तालमेल और तेज आक्रमण के दम पर प्रभावशाली जीत दर्ज कर ली।

आयोजन समिति के अनुसार आगामी चरण में आईपीपी रुद्रपुर, लखनऊ, गोरखपुर सहित विजेता टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को आयोजित होगा, जिसे लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजवादी पार्टी नेता अवधनाथ ठकुराई और आनंद राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया तथा खेल भावना के साथ खेलने की अपील की।

आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य प्रधान संघ ब्लाक तमकुहीराज के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार रजनीश कुमार राय, समाजसेवी अवधेश राय, श्रद्धानंद भार्गव, शाकिर अली, टुनटुन राय, हसमत अली, किसान पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक अनूप राय, जयप्रकाश कुशवाहा, आलम, शकूर, गौसुल समेत अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking