News Addaa WhatsApp Group Join करें

मदनपुर सुकरौली: विधायक और ब्लाक प्रमुख ने बृहद् पुस्तकालय का किया उद्घाटन

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 8, 2023  |  6:45 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मदनपुर सुकरौली: विधायक और ब्लाक प्रमुख ने बृहद् पुस्तकालय का किया उद्घाटन WhatsApp

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकालय का लोकार्पण खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय और खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे ने बुधवार को किया।

आपके लिए और..- चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…”...

विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने सर्वप्रथम स्वागत के लिए उपस्थित स्कूली बच्चों के समक्ष सामुदायिक पुस्तकालय भवन के मुख्य गेट पर रिबन काटकर, शीला पट्ट से पट्टी हटाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर बृहद् पुस्तकालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन बाद विधायक विवेकानंद पाण्डेय और ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने पुस्तकालय भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। उपलब्ध किताबों को भी देखा। बच्चों से किताब की जरूरत पर बातचीत की। उपस्थित छात्र-छात्राओं से उनकी तैयारियों के बारे में जाना और आवश्यक सुझाव दिए। विधायक ने कहा कि आपके लिए घर बैठे पढ़ाई की सभी व्यवस्था की गई है। इसके बारे में प्रचार- प्रसार करना है। ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ ले सकें। उन्होंने बच्चों को कहा कि आप लोग यहां आकर इन किताबों से बेहतर ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह, युवा भाजपा नेता आनन्द सिंह, प्रभु गुप्ता, उमेश गौड़, जयप्रकाश सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, ग्राम प्रधान सपना सिंह, ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ संग्राम सिंह यादव, रोहित सिंह, दयासागर, रमाशंकर सिंह, राजेश गुप्ता, राजू गुप्ता, कोमल जायसवाल, अनुराग प्रताप सिंह, प्रियेश सिंह, विपिन कुमार, रवि मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन

हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”
चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…

एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…

तमकुहीराज एसडीएम की निगरानी में राजस्व टीम कर रही भौतिक सत्यापन, पात्र किसानों को मिलेगा नियमानुसार कृषि अनुदान
तमकुहीराज एसडीएम की निगरानी में राजस्व टीम कर रही भौतिक सत्यापन, पात्र किसानों को मिलेगा नियमानुसार कृषि अनुदान

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान का आकलन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking