News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस अधीक्षक ने तुर्कपट्टी थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 8, 2023  |  6:47 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अधीक्षक ने तुर्कपट्टी थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा थाना तुर्कपट्टी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के पश्चात निम्न निर्देश जारी किये गये. थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत अंकन करने तथा समस्या का निस्तारण करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरन्तर फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया एवं स्वयं थाना प्रभारी को फीडबैक लेने के लिए निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए समयबद्ध/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया तथा बीट पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गयी और समय से बीट सूचना अंकित कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई करा कर रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके एवं लावारिश वाहन/माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार अतिशीघ्र कराने हेतु निर्देशित किया गया। सभी पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देशित किया गया । थाने पर नियुक्त महिला आरक्षियों से सीसीटीएनएस पर अधिक से अधिक कार्य कराने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली,डाला छठ पूजा के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के व्यापारी बन्धुओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर एवं थाना कार्यालय के साफ-सफाई की प्रशंसा करते हुए साफ-सफाई सदैव उच्चकोटि का बनाये रखने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking