News Addaa WhatsApp Group

मदनपुर सुकरौली: हिन्दी दिवस पर आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 14, 2024  |  8:36 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मदनपुर सुकरौली: हिन्दी दिवस पर आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मदनपुर सुकरौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को प्रतियोगिता आयोजित कर हिंदी दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। स्कूली बच्चों के बीच भाषा एवं हिंदी व्याकरण एवं क्विज प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

हिंदी दिवस प्रतियोगिता में क्विज एवं हिन्दी व्याकरण के लिए कुल 70 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपने ज्ञान का परिचय देते हुए सफलता अर्जित की।भाषा एवं हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः भावना सिंह, खुशबू भारती व नेहा पासवान ने बाजी मारी वही क्विज प्रतियोगिता में ब्लू हाउस अव्वल रहा। सभी सफल प्रतिभागियों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह के द्वारा पुरस्कृत करते हुए हिंदी भाषा पर प्रकाश डालते हुए इसे अपनाने पर जोर दिया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अभीप्सित कुमार, एकता पारीक, महेंद्र कुमार, प्रज्ञानंद, महर्षि ज्योति देव अग्रहरि, देवेंद्र सिंह, दयासागर, स्नेहलता सिंह, सरोज देवी उषा देवी परशुराम निषाद सुनीता देवी, रामसूरत निषाद, बबीता देवी व अन्य अभिभावकगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व

कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…

आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking