News Addaa WhatsApp Group

मैप पब्लिक स्कूल में छात्रों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 28, 2025  |  7:03 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मैप पब्लिक स्कूल में छात्रों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर पालिका के गोपालपुर विरैचा स्थित मैप पब्लिक स्कूल के जूनियर सेक्शन के छात्रों ने विद्यालय के सभागार में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई।

प्रदर्शनी का उद्घाटन होम्योपैथ चिकत्सक डॉ राजेश राणा प्रताप राव, डॉ गणेश चौहान, रमेश सिंह,कुमार मिश्र,एवं शिक्षक एवं साहित्यकार मोहन पाण्डेय भ्रमर तथा प्रिंसिपल राहुल तिवारी ने फीता काट कर किया। छात्रों ने ग्रीन हाउस प्रभाव,वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, वाटर प्यूरीफायर, वाटर पाल्यूशन, चंद्र यान प्रयोगशाला,रिस्पेरेट्री सिस्टम, औद्योगिक उपस्थापन आदि प्रयोग का माडल पेश किया जिसे सराहा गया।इस दौरान प्रिंसिपल राहुल तिवारी ने कहा कि कक्षा छह से आठ तक के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का जो प्रदर्शन किया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अपने परिश्रम से और आगे बढ़ें और अपने प्रतिभा को निखारे। विद्यालय द्वारा हर तरह का सहयोग मिलेगा। जीवन में परिश्रम से ही सफलता मिलती है।

इस दौरान प्रदीप राव, अमित कुमार गुप्ता उप प्रधानाचार्य, अंजलि विश्वकर्मा, अर्पित कुमार मिश्र, संजीव गुप्ता,भोला गिरी कृष्ण कुमार चंद्रभूषण सिंह सहित अभिभावक भी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking