Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

मारुति वैन की ठोकर से बाइक सवार लेखपाल की मृत्यु

सुनील नीलम
May 8, 2025, 7:00 PM IST • अब तक 344 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी पटहेरवा मार्ग पर ठाकुर चौराहे के समीप वृहस्पतिवार की दोपहर तुर्कपट्टी की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार लेखपाल को मारुति वैन ने पीछे से ठोकर मार दी जिससे लेखपाल की मौके पर ही मौत हो गयी।पुलिस मारुति वैन को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नेबुवा नौरंगिया थाना क्षेत्र के कुकुरहा गांव निवासी अर्जुन कुशवाहा 40 पुत्र देवीदयाल तमकुही तहसील में लेखपाल पद पर कार्यरत थे।बृहस्पतिवार की सुबह वह तुर्कपट्टी – पटहेरवा मार्ग से तमकुही जा रहे थे। अभी ठाकुर चौराहे पर पहुचे ही थे कि पीछे से मारुति वैन ने ठोकर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।

Advertisement

मौके पर पहुची तुर्कपट्टी पुलिस ने मारुति वैन को कब्जे में लेते हुये,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi