News Addaa WhatsApp Group Join करें

मथौली बाजार: सीबीएसई बोर्ड में अमृता रस्तोगी ने 93 फीसदी अंक पाकर क्षेत्र का बढ़ाया मान

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

May 15, 2024  |  7:25 PM

301 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली बाजार: सीबीएसई बोर्ड में अमृता रस्तोगी ने 93 फीसदी अंक पाकर क्षेत्र का बढ़ाया मान WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर । केंद्रीय बोर्ड परीक्षा में नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर दस वीर सावरकर नगर (फर्दहां) निवासी व्यवसाई सुखचंद्र उर्फ पप्पू रस्तोगी की बेटी अमृता रस्तोगी ने दसवीं में 93 फीसदी अंक पाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अमृता ने बताया कि यह उपलब्धि अपने माता–पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद से प्राप्त किया है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बता दें कि कप्तानगंज नगर के चिलवान में स्थित द क्रिसेंट स्कूल की मेधावी छात्रा अमृता रस्तोगी शुरू से ही पढ़ने में तेज तर्रार थी। स्कूल के नियम व सिस्टम के प्रति अपने को ढालने का हमेशा प्रयासरत थी। अमृता अपनी कड़ी मेहनत से दसवीं में 93 फीसदी अंक पाकर कामयाबी चूमी है। इसके उपलब्धि पर माता सरिता देवी व पिता पप्पू रस्तोगी ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस उपलब्धि पर भाजपा के जिला महामंत्री राणा प्रताप राव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मिली सफलता एक दिन के परिश्रम का परिणाम नहीं होता है। इसके लिए निरंतर परिश्रम करना पड़ता है। इसलिए विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर उसे पाने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पढ़ाई करनी चाहिए।

अमृता के इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष मथौली नवरंग सिंह, सपा नेता राकेश यादव भोला भाई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेहंदी हसन, पूर्व ग्राम प्रधान बृजेश यादव,रामप्रित रस्तोगी, चितरंजन रस्तोगी, सत्य प्रकाश जायसवाल, दीनानाथ रस्तोगी, राम गोपाल वर्मा, हरेंद्र सिंह, महेंद्र साहनी, विजय गुप्ता, संतोष रस्तोगी, सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking