News Addaa WhatsApp Group

मठियां-भेडीजंगल प्रधानमंत्री सड़क फटकदौना गांव में जगह जगह क्षतिग्रस्त, मरम्मत की उठी मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 21, 2024  |  4:13 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मठियां-भेडीजंगल प्रधानमंत्री सड़क फटकदौना गांव में जगह जगह क्षतिग्रस्त, मरम्मत की उठी मांग
  • सड़क के अनुरक्षण की समय सीमा अप्रैल 2026 तक
  • कार्यदायी संस्था अधिशासी अभियंता पीआईयू ग्रा.अभि.विभाग कुशीनगर से सड़क मरम्मत की मांग

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा -नेबुआ मुख्य मार्ग से मठिया मोड़ के पास निकलने वाली मठियां-भेडीजंगल प्रधानमंत्री सड़क कुल लम्बाई 6.65 किमी फटकदौना गांव में जगह- जगह टूटकर गढ्ढे में तब्दील होती जा रही है। इसके चलते राहगीरों को भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

आज की हॉट खबर- होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड —...

खड्डा -नेबुआ मुख्य मार्ग से मठियां मोड़ से निकलकर भेडीजंगल गांव और नहर पर बनी टू लेन सड़क से नरकूछपरा पुल पर मिलने वाली प्रधानमंत्री सड़क इन दिनों फटकदौना गांव में जगह- जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क टूटकर गढ्ढे में तब्दील हो रही है जिससे दिन प्रतिदिन इस सड़क से दर्जनों विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र- छात्राएं सायकिल से गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं, वहीं गढ्ढों में भरे कचरे भरी पानी के छिटें से लोगों के कपड़े एवं बच्चों के स्कूली ड्रेस खराब हो जा रहे हैं। जबकि इस व्यस्ततम सड़क से ब्लाक एवं तहसील मुख्यालय पर दर्जनों गांवों के लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्षों में ही इस सड़क की मरम्मत हुई थी, यदि विभाग इस सड़क के गढ्ढों की मरम्मत करा देता तो सड़क पूरी तरह से टूटकर गड्ढों में तब्दील होने से बच सकती है। फटकदौना के ग्राम प्रधान सरवन कुशवाहा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मारुति पहलवान, समाजसेवी बृजेश कुमार, नन्दलाल खरवार, पप्पू यादव, महेंद्र कुशवाहा, बहरुद्दीन अंसारी, पूर्व ग्राम प्रधान मुबारक अली, धन्नजय पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, सतीश कुमार खरवार अनिल मोर्या आदि ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से टूटे एवं गढ्ढे में तब्दील सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

संबंधित खबरें
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

थ्रेसर में हाथ फंसा, युवक की हालत गंभीर
थ्रेसर में हाथ फंसा, युवक की हालत गंभीर

 मड़ाई करते हाथ फंसा, हाथ के उड़े चिथड़े खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के…

होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व

कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…

आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking