कसया/कुशीनगर। मिशन 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर विधानसभा 333 कुशीनगर समाजवादी पार्टी के जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक रविवार को कसया नगर के एक होटल में लोकसभा 65 के प्रभारी डॉ. मोहसीन खान, किसान सिंह सैंथवार,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश प्रताप राव उर्फ़ बंटी व जिलाध्यक्ष कुशीनगर सकुरूल्लाह अंसारी की मौजूदगी में कसया नगर के एक होटल में संपन्न हुआ l
जिलाध्यक्ष कुशीनगर श्री अंसारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी जोनल एवं सेक्टर प्रभारी अपने -अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओ के साथ बुथ स्तर पर अभी से मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को जिताने जूट जाये l कार्यकर्ता ही पार्टी का मजबूत स्तम्भ होता है, जिसके द्वारा पाटिर्या चुनाव जीतती हैं, इसलिए कार्यकताओ के महत्त्व को समझें और उन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है l लोकसभा 65प्रभारी डॉ. श्री खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्वमाज के विकास की पार्टी है l चुनाव जिताने में एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता की अहम् भूमिका होती है, मिशन लोकसभा चुनाव में विजय के लिए अभी से क्षेत्र में जूट जाय और समाज और जनता के बीच जाकर उनके दुख -सूख में उपस्थित हों तथा उनकी समस्याओ व जनहित की समस्याओ के निदान के लिए सहयोग करें, साथ ही समाजवादी विचारधारा व पार्टी के कार्यों व खूबियों को बताये l विधानसभा 333 प्रत्याशी रहे श्री राव ने कहा कि मजबूती के साथ बुथ स्तर पर हमें आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कार्य करना होगा l इस मिशन को प्राप्त करने के लिए हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा l
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, संजय राव, सनउवर अंसारी वरिष्ठ सपा नेता वाजिद अली, ऐनुल्लाह अंसारी, रवि मद्धेशिया, पवन यादव, ताराचंद यादव, मुन्ना शर्मा, अमेरिकन खरवार, साजिद अली, वशीउल्लाह, मोतीलाल यादव, कुद्दूस खान, गोरख यादव, अलीशेर खान सहित सभी जोनल व सेक्टर प्रभारी व विधानसभा कुशीनगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…