News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: किसान सम्मेलन में भाग लेंगे जिले के हजारों किसान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 22, 2021  |  5:19 PM

999 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसान सम्मेलन में भाग लेंगे जिले के हजारों किसान

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन 26 सितंबर को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा जिसको प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

भाजपा कार्यालय रविन्द्र नगर में किसान कल्याण सम्मेलन की तैयारी बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में प्रदेश भर से किसान के साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी भी रहेंगे। कुशीनगर से भी एक हजार किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए लखनऊ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार ने किसानों के हित के लिए अनेकों कार्य किए हैं सरकार में आने के बाद उत्तर प्रदेश के किसानों का जो चीनी मिलों पर बकाया भुगतान किसानों को दिलवाया गया। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ऋण मोचन योजना,खाद और कृषि यंत्रों पर सब्सिडी जैसे अनेकानेक किसान कल्याणकारी योजनाएं भारतीय जनता पार्टी सरकार में चल रही है।

उन्होंने कहा कि किसान मोर्चे ने किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं अनुसरण किया और केंद्र और प्रदेश सरकार को अवगत कराया जिस संबंध में किसानों की अनेकों समस्याओं को सरकार ने दूर किया है और आगामी 26 को किसान कल्याण सम्मेलन में निश्चित ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के हित में अनेकों घोषणाएं करेंगे।

संबंधित खबरें
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत

खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…

रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking