News Addaa WhatsApp Group Join करें

पोषण पोटली देकर प्रदान किया गया मानसिक सम्बल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Nov 16, 2023  |  6:51 PM

100 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पोषण पोटली देकर प्रदान किया गया मानसिक सम्बल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली पर तैनात कुष्ठ विभाग के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक रमेश प्रसाद त्रिपाठी ने टीबी रोगियों के बीच पोषण पोटली वितरित कर मानसिक सम्बल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि नियमित दवा और पौष्टिक आहार के सेवन से टीबी रोगी स्वस्थ हो जाते हैं। उन्होंने गुरुवार को 15 क्षय रोगियों को पोषण पोटली दिया।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ.धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया जब भी किसी व्यक्ति को टीबी के लक्षण दिखे तो नजदीक के सरकारी अस्पताल पर जाकर जांच और कराएं। सरकारी अस्पताल पर निःशुल्क जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हर महीने 15 तारीख को निक्षय दिवस मनाया जाता है । इस माह 15 नवम्बर को अवकाश होने की वजह से 16 तारीख को निक्षय दिवस मनाया गया है।

इस अवसर पर निक्षय मित्र बन कर रमेश प्रसाद त्रिपाठी ने पोषण पोटली में चना, मूंगफली, गूड़, च्यवनप्राश आदि सामग्री दिया। साथ ही पौष्टिक आहार के साथ नियमित दवा खाने की सलाह भी दिया। उन्होंने बताया कि अब तक उनके द्वारा 30 टीबी रोगियों को गोद लिया गया। जिसमें तीन एमडीआर के मरीज रहे।

जानिए क्या है टीवी के लक्षण

  • लगातार 14 दिनों से बुखार आता हो।
  • खांसी में खून आता हो ।
  • वजन घट रहा हो।
  • थकान महसूस हो रही हो ।
  • सांस लेने में तकलीफ होती हो
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking