News Addaa WhatsApp Group

मेरा लक्ष्य मेरा इरादा तमकुहीराज का विकास मेरा वादा- डा असीम कुमार…सलेमगढ़ मठिया श्रीराम,अहिरौलीदान मार्ग चौड़ीकरण का विधायक का प्रयास से मिला स्वीकृति

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 25, 2024  |  5:31 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मेरा लक्ष्य मेरा इरादा तमकुहीराज का विकास मेरा वादा- डा असीम कुमार…सलेमगढ़ मठिया श्रीराम,अहिरौलीदान मार्ग चौड़ीकरण का विधायक का प्रयास से मिला स्वीकृति

तमकुहीराज/कुशीनगर । निष्ठा,प्रयास,लगन,इरादा के साथ किए गए वादा के लिए संकल्पित तमकुहीराज विधान सभा के विधायक डॉ असीम कुमार का प्रयास रंग लाया, करीब दर्जनों ग्राम सभा से जुड़े आम लोगों की सेलमगढ़ मठिया श्रीराम, अहिरौलीदान मार्ग का चौड़ीकरण ,सुंदरीकरण की स्वीकृति का संदेश मिलते ही आम लोगो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। साथ ही अपने विधान सभा में विकाश की गंगा बहाने की हठ व्रत धारी डॉ असीम कुमार की प्रयास की चर्चा चहुओर होने लगी हैं।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

स्मरण रहे कि तमकुहीराज विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों के क्रम में एक और शानदार ऐतिहासिक उपलब्धि देने के लिए मुख्यमंत्री मा० योगी आदित्यनाथ को विधायक डॉ असीम कुमार द्वारा बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया है। यहां बताना चाहूंगा कि विधायक असीम कुमार के पत्र का संज्ञान लेते हुए 25.76 करोड़ की लागत से बहुचर्चित सड़क सलेमगढ़ मठिया श्रीराम अहिरौलिदान तक सड़क की चौड़ीकरण (डबल लेन) एवं सुंदरीकरण कार्य की स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई हैं। जो वर्षों से गड्ढों में तब्दील होकर अपनी बदहाली का दंश झेल रही थी। जिसके कारण क्षेत्र की सम्मानित जनता को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।इस सड़क के निर्माण से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में विशेष सुविधा होगी। यह परियोजना ना केवल क्षेत्र के विकास को गति देगा बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लायेगी।

विधायक डॉ असीम कुमार ने इस संवाददाता को जरिए दूरभाष बताया कि तमकुहीराज़ का विकास मेरा संकल्प है, जिसे मैं हर हाल में पूरा करना मेरी प्रतिबद्धता है। विकास की एक कड़ी और जोड़ने पर आत्मीय ख़ुशी का अनुभव कर रहा हूँ। आने वाले समय में और भी विकास की कड़ियाँ जुड़ती जाएंगी। मेरे तरफ से आप सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं!

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking