रामकोला, कुशीनगर । राष्ट्रीय स्वयं संघ के तत्वधान में कुसम्हां ग्राम सभा के अन्तर्गत महाराणा प्रताप सरोवर परिसर में मंगलवार को भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि सुरजीत जी ( सह प्रान्त प्रचारक गोरक्ष प्रांत ) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने के लिए समाज में परिवर्तन एवं समरसत्ता का भाव लाने के लिए हम सभी को संकल्पित होना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। सामाजिक समरसत्ता पर भी उन्होंने जोर दिया तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, पश्चिमी सभ्यता को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आर एस एस के मूल कर्त्तव्यों को संक्षिप्त में बताने के साथ ही राष्ट्रीय चेतना , राष्ट्रीय अखंडता आदि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय सिंह गुड्डू तथा संचालन सत्यपाल गोविंद राव ने किया।
इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे, सनातन विश्व दर्शन मंदिर के सेवक राजेन्द्र ब्रह्मचारी, संजीव सिंह, प्रिंस गोविंद राव,मनीष सिंह , अवधेश सिंह , आशुतोष गोविंद राव गोलू ,रामकोला नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी , कुलदीप सिंह , राजेश राव , विनय सिंह, नवनीत सिंह, संदीप कुंवर , रंजीत सिंह गोलू , अरुण सिंह , राजीव सिंह , संत सिंह , चंद्रेशखर सिंह , नन्हे सिंह , परमेंद्र राव , प्रधान प्रतिनिधि रणजीत खटीक , मार्कण्डेय सिंह मुन्ना , कुलदीप सिंह , राजेश राव , बबलू तिवारी , रामा जायसवाल , शिवम कुंवर , आदित्य सिंह, दिलीप वैश्य , मनोज सिंह आदि सहित संघ के कार्यकर्ता एवं तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…
हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…
आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली…