News Addaa WhatsApp Group

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 8, 2026  |  4:47 PM

92 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम

खड्डा, कुशीनगर। मिशन शक्ति 05 के तहत हनुमानगंज पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिलाओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना है।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार कान्स्टेबल हरि अनुग्रह सिंह, कान्स्टेबल विक्रांत शुक्ला एवं महिला आरक्षी ज्योति तिवारी द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सास बहू सम्मेलन के लिए रामनगर गांव में बालिकाओं एवं महिलाओं का ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रसाद गुप्ता की उपस्थिति में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को महिला सम्बंधित होने वाले विभिन्न अपराध / साइबर अपराध तथा उनके निस्तारण हेतु जागरूकता के क्रम में विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, वेबसाइट , महिला हेल्प डेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, मिशन शक्ति कक्ष तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ पुलिस सहायता आदि से संबंधित जानकारी दिया गया एवं विभिन्न हेल्प लाइन नंबर जैसे 1090,102,108,1930 1076,181,1098 112 की जानकारी दी गयी। पंपलेट वितरित कर सभी को जागरूक किया गया। इस दौरान फुलवंती देवी, अर्चना, सुकन्या, अहिल्या, सोनकेसा, लक्ष्मीना सहित तमाम महिलाएं आदि मौजूद रहीं।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking