News Addaa WhatsApp Group

“स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत विधायक एवं नगर अध्यक्ष श्रीमती संगीता वर्मा ने किया ध्वजारोहण

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 2, 2024  |  6:30 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत विधायक एवं नगर अध्यक्ष श्रीमती संगीता वर्मा ने किया ध्वजारोहण
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने राष्ट्र पिता बापू के अंहिसा और शांति के मार्ग पर चलने की किया अपील
  • जन सहभागिता से ही नगर को संवारा एवं सजाया जा सकता है -संगीता वर्मा अध्यक्ष

खड्डा/कुशीनगर। अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता वर्मा ने सभासदों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों को याद किया।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

विश्व को शान्ति का मार्ग दिखाने वाले, महान नेता, अहिंसा और स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मागांधी एवं जय जवान- जय किसान के उद्घोषक पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय, नगर अध्यक्ष श्रीमती संगीता वर्मा ने नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ विश्व में प्रेम, शांति, अहिंसा एवं सौहार्द को स्थापित करने के लिए हम सभी को संकल्पित होना पड़ेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता वर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर की साफ-सफाई का कार्य निरंतर चल रहा है। जनसहभागिता से ही नगर को संवारा और सजाया जा सकता है। इस दौरान ईओ संतोष वर्मा, वरिष्ठ लिपिक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सभासद पवन जायसवाल, संजय गुप्ता, राजेश्वर सिंह, प्रिंस मद्धेशिया, प्रदीप सिंह, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व

कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…

आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking