News Addaa WhatsApp Group

MLA Vinay Prakash Gond Ramkola/रामकोला: विधायक विनय प्रकाश गोंड का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 30, 2022  |  10:10 PM

2,084 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
MLA Vinay Prakash Gond Ramkola/रामकोला: विधायक विनय प्रकाश गोंड का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कुशीनगर। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद विधानसभा में प्रथम आगमन पर क्षेत्र के भाजपा और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। बुधवार को रामकोल विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश होते ही सिधावल चौराहे पर विधायक विनय प्रकाश गोंड को यहाँ पहले से इकट्ठा हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

जैसे ही आगे बढ़े तो जगदीशपुर,घोघरा,बोदरवार, सुधियानी,मेहड़ा,पटखौली,किसान चौक,आजाद चौक सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया। भारी भीड़ और लोगों की उत्साह से गदगद होते हुए विधायक ने कहा कि लोगो ने जिस विश्वास और आशा के साथ सदन में पहुँचाने का काम किया है उस पर मैं खरा उतरते हुए इस क्षेत्र का विकास करने में कोई कोई कसर नहीं छोडूंगा।

और सरकार द्वारा बनाए गए लाभकारी नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भरपूर कोशिश करूंगा। आगे कहा कि इंदरपुर से जाने वाले मौन नाले के सफाई को लेकर मुख्यमंत्री से मिलूंगा और लक्ष्मीगंज व रामकोला में बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाने के लिए केंद्रीय इस्पात मंत्री से मिला हूं या तो बंद चीनी मिल चलाया जाए या उसके जगह पर दूसरी चीनी मिल की स्थापना की जाए पर विशेष पहल होगी।

इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज सिंह प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद,बैजनाथ गुप्ता,राजेश साहनी,डॉक्टर बी. पी.सिंह,बबलू सिंह ,उदय भान सिंह,मनोज सिंह, रविंद्र गोंड, विनोद गोविंद राव,अशोक मल्ल,विजय कनौजिया,रामदेव कुशवाहा,अनूप श्रीवास्तव,रविन्द्र प्रसाद, हरिहर निषाद, नरसिंह निषाद,लाल बहादुर मल्ल ,संतोष जायसवाल, बृजेश साहनी,बैजनाथ साहनी,दिलीप साहनी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking