खड्डा/ कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के भैसहां गांव में माता स्थान पर लगने वाले पौराणिक चैत्रवरणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को विधायक विवेकानंद ने मेला परिक्षेत्र का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
भैसहां गांव के पौराणिक चैत्रवरणी मेले का बड़ा धार्मिक महत्व है। इस बार मेला 22 और 23 अप्रैल को लग रहा है। इस मेले में गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर आदि जिलों से अधिसंख्य श्रद्धालु भक्त माई के स्थान पर आते हैं। मेले में भीड़ आदि व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मेला स्थल का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान सहित गांव के लोगों से आवश्यक जानकारी लेते हुए सभी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान गोलू गुप्ता, आनन्द सिंह, निशु मोदनवाल, चंद्रभूषण तिवारी, बृजबिहारी मिश्रा, सुनील यादव, संजय गिरी, अजय शर्मा, अभिषेक यादव, सुनील यादव जय सिंह आदि मौजूद रहे।
बार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन खड्डा, कुशीनगर। जिलाधिकारी…
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…