सुकरौली/कुशीनगर।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के 10 मार्च को मतगणना दिवस पर वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे से ही शुरू होते ही चुनावी सरगर्मियां और सीटों के रुझान आने शुरू हो गए थे। सभी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं सहित आमजन भी चुनावी परिणामों की जानकारी टेलीविजन , रेडियो और मोबाइल पर लेते हुए नजर आने लगे।जैसे-जैसे मतगणना का समय बीतता रहा वैसे-वैसे कई चरणों में होने वाली वोटों की गिनती से प्रत्याशी सहित कार्यकर्ताओं की भी धड़कने तेज होती रही। अंततः कुशीनगर जिले के हाटा विधानसभा का परिणाम आते ही भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा के जीतने की खबर आग की तरह फैल गई।
उन्होंने इस चुनाव में 120666 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के रणविजय सिंह (61301मत) को 59365 वोटों से हराया।तीसरे स्थान पर बसपा के शिवांग सिंह (21723 मत) तथा चौथे स्थान पर निर्दल प्रत्याशी रबीश सिंह(5372 मत) ,कांग्रेस के अमरेन्द्र मल्ल को (2291 मत) जबकि आप को(607 मत) मिले।विधानसभा हाटा में कुल 216619 मत विभिन्न प्रत्याशियो को प्राप्त हुए थे।इस जीत के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…